समस्तीपुर, मई 3 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में रविवार की दोपहर गरज के साथ भारी बारिश हुई है। बारिश होने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण मक्का की फसलों को काफी नुक्सान पहुंचा है। क्षेत्र के राजू सहनी, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार राय सहित अन्य किसानों ने बताया की हमलोगों के खेत में लगे मक्का की फसल कटाई होकर टाल लगा हुआ है। इस बारिश के कारण टाल में हीं मक्का के अंकुरित होने का डर सता रहा है। वहीं बिरजू सहनी, अविनाश कुमार आदि किसानों ने बताया की हम लोगों के खेत में लगे फुलगोवी की फसल में पानी लगने से सलावी लगने का डर है। अगर खेत में सलावी लगा तो फुलगोवी की फसल सूख कर बर्बाद हो जायेगी। उधर, विजय सहनी ने बताया की मिर्च की फसल को भी नुकसान होने का डर है। क्षेत्र में रविवार की दोपहर बारिश से खेत खलिहानों में पानी लग गया है। पानी...