समस्तीपुर, सितम्बर 16 -- सरायरंजन। भाजपा सरायरंजन दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने एक कार्यशाला का आयोजन युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदनपूरी के रायपुर बुजुर्ग स्थित आवास पर किया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबलू झा ने की। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवारा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को हर बूथ पर मनाने का भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। कार्यक्रम में घर घर संपर्क अभियान के जिला संयोजक हरेराम झा, भाजपा सरायरंजन विधानसभा के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष रामाकांत राय और वीणा साह ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के नेता को विजयी बनाने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.