सरायमीर रेलवे स्टेशन पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध
आजमगढ़, जुलाई 15 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को सरायमीर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर ने बाह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान स्टेशन मास्टर ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर डिमांड डे का बैच व काला फीता बांधकर ट्रेन संचालन का काम किया गया। मांगें पूरी न होने पर आगे भी विरोध होगा। सरायमीर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि मंडल में स्टेशन मास्टरों के कई पद रिक्त हैं। जिसके कारण उन्हें न तो समय से रेस्ट मिल पाता है और न ही अवकाश प्राप्त होता है। यही नहीं, स्टेशन मास्टरों से 12 घंटे के अमानवीय रोस्टर में काम कराना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भी पढ़ें- स्टेशन मास्टरों ने काला बिल्ला लगाकर की ड्यूटी संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने मांग की है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.