आजमगढ़, अप्रैल 11 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में आए दिन घटित हो रही अगलगी की घटना पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों ने सरायमीर में फायर स्टेशन बनाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक फायर स्टेशन नहीं बन जाता तब तक के लिए वैकल्पिक तौर पर सरायमीर थाने में एक दमकल गाड़ी की व्यवस्था की जाए। गर्मी के मौसम में आए दिन सरायमीर क्षेत्र में बिजली के शार्ट-सर्किट से खेतों में अगलगी की घटनाएं घटित हो रही हैं। जिससे किसानों के खून-पसीने से तैयार फसलें जलकर खाक हो जा रही है। वहीं घरों व मड़ईयों में भी कहीं न कहीं आग लग रही हैं। आग बुझाने के लिए फूलपुर व मार्टीनगंज तहसील पर स्थित फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ती है। वहां से दमकल के आने में काफी समय लग जाता है, जिससे आग बेकाबू होकर लोगों के आशियाने व फसलें जलाकर बबार्द कर दे रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.