हाजीपुर, अप्रैल 3 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सरायधनेश के एक मजदूर की मौत कर्नाटक के बेंगलुरु में बिल्डिंग से गिरकर हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही परिवार में मातम छा गया है। मृत मजदूर वार्ड संख्या चार सरायधनेश गांव निवासी कैलाश मांझी के 27 वर्षीय पुत्र भरत मांझी था। घटना को लेकर बताया गया कि भरत मांझी बेंगलुरु के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूर का काम करता था। काम करने के दौरान ही वह बारहवीं मंजिल से नीचे जमीन पर गिर गया। लोगों ने उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना जैसे ही परिवार के लोगों को हुई वैसे ही घर में कोहराम मच गया। स्वजनों की चित्कार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया। माता बनारसी देवी, पत्नी शकील देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.