संभल, मार्च 7 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में होली जुलूस के दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने मंगलपुरा मोहल्ले में मस्जिद पर लगे तिरपाल को फाड़कर रंग डाल दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। होली पर्व पर बुधवार को सरायतरीन के मोहल्ला मंगलपुरा में जुलूस निकल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने रास्ते में मंगलपुरा मोहल्ले की खानशाह वाली मस्जिद पर लगे तिरपाल के एक हिस्सा को फाड़कर रंग डाल दिया था। दूसरे समुदाय के लोगों को जानकारी हुई तो माहौल गर्मा गया था। पुलिस ने रंग को पानी से धुलवाकर लोगों को समझाकर शांत किया था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि मस्जिद पर गुलाल डालने के मामले में मंगलप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.