संभल, अप्रैल 14 -- हयातनगर मंडल के सरायतरीन स्थित पक्का बाग में स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पार्क में दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश को समानता और न्याय का मजबूत आधार दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी दीप प्रज्ज्वलन कर बाबा साहब को नमन किया। पूरे परिसर में श्रद्धा और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन समाज में समानता और एकता के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। यह भी पढ़ें- भाजपा ने आंबेडकर पार्क में जलाए दीप इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष सौरभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.