धनबाद, फरवरी 25 -- सरायढेला क्षेत्र में सोमवार की देर रात से मंगलवार की शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब 16 घंटों तक बिजली बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार की देर रात आई खराबी के बाद क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी, जो मंगलवार की दोपहर तक बहाल नहीं हो सकी। बिजली कटौती का असर सरायढेला के साथ-साथ आसपास के कई मोहल्लों पर भी पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के लोहार कुल्ही, मंडल पाड़ा, आनंद नगर, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी सहित कई इलाकों के लोग रातभर अंधेरे में रहे। जानकारी के अनुसार सरायढेला के मुख्य केबल में देर रात शॉर्ट सर्किट होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। केबल फॉल्ट की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। हालांकि खराबी गंभीर होने के कारण इसे ठीक करने में काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.