धनबाद, मार्च 11 -- सरायढेला मुरली नगर दुर्गा मंदिर के पास रहनेवाले 20 साल युवक ने मंगलवार की सुबह अपने घर पर फांसी लगा कर जान दे दी। मृतक अमित खेत्रपाल अपनी मां गीता देवी, पिता बप्पी खेत्रपाल और बहन रितु खेत्रपाल के साथ मुरली नगर में अमित चंद्र मंडल के घर किराए पर रह रहा था। गीता ने पुलिस को बताया कि बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अमित का इलाज रांची के रिनपास से चल रहा था। गीता के पति बप्पी प्राइवेट ड्राइवर हैं। सोमवार को बप्पी और उनकी पुत्री शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा कोलाइबेड़ा गए थे। मंगलवार की सुबह सवा छह बजे गीता दवा लाने के लिए घर निकली। वापस लौटी तो घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो गीता ने खिड़की से अंदर झांका तो बेटे को गमछे के सहारे फंदे से लटकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.