धनबाद, मई 15 -- धनबाद। सरायढेला स्टील गेट के पास स्थित एक बाइक सर्विस सेंटर की बाउंड्री में दो पटाखा बम मिले। बम मिलने की सूचना पर सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बम को जब्त कर थाना लाया गया। उसे पानी में रखा गया है। प्रारंभिक जांच के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह किसी शरारती तत्व का काम हो सकता है। सर्विस सेंटर सुरेंद्र अग्रवाल और रितेश अग्रवाल का है। बाउंड्री में मिले दोनों बमों के अवशेष को देख कर फौरन मामले की जानकारी सरायढेला पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने बम के अवशेष को उठाया। सर्विस सेंटर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- मेघालय: कार से 30 हजार डेटोनेटर जब्त, दो गिरफ्तार पुलिस ने घंटों सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में कोई बम फेंकते नजर नहीं आया। जानकारी पाकर धनबाद विधायक राज सिन्हा भी घटनास्थल पर पह...