धनबाद, मार्च 15 -- सरायढेला मंडलपाड़ा में 11 मार्च को हुई मारपीट मामले में दूसरे पक्ष के फर्द बयान के आधार पर सरायढेला थाना में मामला दर्ज किया गया। एसएनएमएमसीएच में इलाजरत मिठू मंडल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पड़ोस में रहने वाले नंदलाल मंडल, उनकी पत्नी ममता मंडल और उनके पुत्र अमित मंडल ने ईंट, पत्थर और लाठी-डंडा से मारपीट कर सिर और गर्दन को जख्मी कर दिया। आरोपियों ने उनके पति विनय कुमार पंडित के साथ भी मारपीट की। गुरुवार को ममता मंडल ने मिठू और उनके पति विनय मंडल के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि विनय मंडल और उसकी पत्नी मिठू मंडल ने घर के बरामदे में खड़े होने पर आपत्ति जताते हुए मारपीट की। विरोध करने पर दोनों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की। लोहे के ताले से उनके सिर पर वार कर उन्हें लहूलुहान कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.