धनबाद, मार्च 29 -- धनबाद। सरायढेला व बेकारबांध सहित आसपास क्षेत्र में रह रहे लोगों को रविवार की सुबह बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस को लेकर फीडर की बिजली सुबह में काट दी जाएगी। विभाग के सहायक अभियंता ऋषि सागर श्रीवास्तव का कहना है कि हॉस्पिटल व सरायढेला फीडर की बिजली सुबह 6 से 10 बजे तक बाधित कर क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य व केबल बिछाया जाएगा। इससे बेकारबांध, एलसी रोड, रांगाटांड़, मनोरम नगर, को-ऑपरेटिव, सरायढेला, चूना गोदाम, कृष्णा नगर, मुरली नगर सहित आसपास क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...