सुपौल, जून 17 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। सरायगढ़ के पिपरा खुर्द गांव के पास से पुलिस ने मंगलवार शाम एक क्रेटा कार की घेराबंदी कर उससे दो विदेशी पिस्टल, एक मैग्जीन व पांच गोली के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर थाना लाया।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया थाने में पूछताछ के क्रम में दोनों तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने पिपरा खुर्द पंचायत वार्ड तीन निवासी जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा के घर सघन छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक कट्टा व एक गोली तथा 45 लाख 32 हजार तीन सौ रुपये नगद बरामद करते हुए उपेंद्र सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार कर थाना लाया। इस बाबत भपटियाही थानाध्यक्ष अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा खुर्द गांव के पास एनएच 27 पर एक क्रेटा कार बीआर 50 एए 8950 की घेराबंदी की। कार की ...