जौनपुर, फरवरी 11 -- जौनपुर, संवददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात हुई मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का लाभ लेकर फरार गो तस्कर को पुलिस ने बुधवार की भोर में मीरगंज के गोधना के पास गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार के उसके साथी को भी एक दिन पहले ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास सोमवार की रात में गो तस्करों और पुलिस के बीच एक मुठभेड़ हुई थी। उस समय एक तस्कर पकड़ा गया था, जबकी उसका साथी मोनू उर्फ बलवंत फरार हो गया था। बुधवार की भोर में मीरगंज के गोधना के पास संदिग्ध वाहनों, लोगों की जांच की जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.