जौनपुर, फरवरी 12 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली नहर पुलिया के पास सोमवार रात हुए मुठभेड़ के दौरान अंधेरे में फरार हुए दूसरे गो तस्कर को पुलिस ने गुरुवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। सुलतानपुर जिले के अखंड नगर थाना के रामनगर निवासी मोनू उर्फ बलवंत बघेल को भी पुलिस ने सेमरी अंडर पास पुलिया के समीप से पकड़ा। उसके पैर में गोली लगी है। एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह गोधना बाजार के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा। पीछा करते हुए पुलिस टीम सेमरी अंडरपास पुलिया के पास घेर लिया। खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लगी, जिसकी पहचान मोनू उर्फ बलवंत बघे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.