सरायकेला से 42 श्रद्धालुओं का जत्था विशेष पिंडदान के लिए गया रवाना
सराईकेला, सितम्बर 28 -- पितृ पक्ष के पावन अवसर पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए सरायकेला के 22 परिवारों के 42 श्रद्धालुओं का एक जत्था विशेष पिंडदान यात्रा के लिए रवाना हुआ। धार्मिक यात्रा के इस विशेष ट्रिप का नेतृत्व विवेकानंद सतपति कर रहे हैं। यह पूरी यात्रा सात दिनों की होगी, जिसमें श्रद्धालु विभिन्न प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण और धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। यात्रा पर गए सभी श्रद्धालु 3 अक्टूबर को वापस सरायकेला लौटेंगे। सरायकेला से प्रस्थान के समय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया। परिजनों ने यात्रा की सफलता और मंगलमय होने की कामना के साथ उन्हें विदा किया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: राजमहल के गंगा घाटों पर पितरों को किया जा रहा तर्पण जत्थे का मुख्य उद्देश्य गया में विशेष पिंडदान करना है, लेकिन सात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.