जमशेदपुर, मार्च 30 -- सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया क्षेत्र में निजी स्टील पावर प्लांट के विस्तार के लिए 34.83 हेक्टेयर वन भूमि देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को निर्धारित शर्तों के साथ अनुशंसित करते हुए अंतिम स्वीकृति के लिए अग्रेषित कर दिया है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अनुसार, यह भूमि औद्योगिक उपयोग के लिए डायवर्ट करने का प्रस्ताव स्टील पावर प्लांट के विस्तार से जुड़ा है। इस परियोजना में करीब 200 करोड़ के निवेश की योजना बनाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा और इसे लगभग एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना शुरू होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ...