सराईकेला, अप्रैल 9 -- सरायकेला। भाजपा नेता सुमित कुमार चौधरी ने सरायकेला-राजनगर सड़क की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की है l सड़क बने हुए अभी 2 साल हुए हैं। पूरे रास्ते भर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं l जर्जर सड़क की वजह से बड़े वाहन को दिक्कत हो रही है। छोटे वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l सड़क दुर्घटना भी बढ़ती जा रही है l थोड़ी हल्की बारिश में गड्ढे पानी से भर जाने पर बाइक भी सड़क से पार होना मुश्किल हो जाता है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...