सराईकेला, अप्रैल 8 -- सरायकेला । भाजपा नेता सुमित कुमार चौधरी ने सरायकेला राजनगर सड़क की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की है l सरायकेला राजनगर सड़क बने हुए अभी 2 साल हुए हैं और पूरे रास्ते भर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं l जर्जर सड़क की वजह से बड़े वाहन को तो दिक्कत हो ही रही है, किंतु छोटे वाहनों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l इस सड़क पर सड़क दुर्घटना भी बढ़ते जा रही है lथोड़ी हल्की बारिश में गड्ढे बारिश के पानी से भर जाने पर बाइक मोटरसाइकिल भी सड़क से पर होना मुश्किल हो जाता हैl जिला के उपायुक्त सरायकेला खरसावां से निवेदन करते हुए भाजपा नेता ने सरायकेला राजनगर सड़क रिपेयरिंग की मांग की है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.