सराईकेला, जून 24 -- सरायकेला। सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग स्थित तितिरविला पुलिया पर मंगलवार सुबह मालवाहक ट्रेलर पलटने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, सरायकेला पुलिस की सक्रियता से जेसीबी व क्रेन की मदद से ट्रेलर को सीधा कर सड़क से हटाया गया। जिसके बाद करीब दो घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका। बताया जा रहा है कि खाली ट्रेलर सरायकेला से राजनगर की ओर जा रहा था । ज्ञात हो कि तितिरविला में नया पुलिया जर्जर होने के कारण पिछले दो महीनों से मरम्मत का काम चल रहा है। इस दौरान वाहनों का प्रवेश वर्जित करते हुए पुराने और संकरे पुलिया की ओर से डायवर्सन बनाया गया है। यह भी पढ़ें- सरायकेला-राजनगर मार्ग पर तितिरविला पुलिया के पास पलटा ट्रेलर, घंटों बाधित रहा आवागमन समस्या यह है कि पुराने पुलिय...