सरायकेला-राजनगर मार्ग पर तितिरविला पुलिया के पास पलटा ट्रेलर, घंटों बाधित रहा आवागमन
सराईकेला, जून 23 -- सरायकेला। सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर स्थित तितिरविला पुलिया पर मंगलवार सुबह एक खाली मालवाहक ट्रेलर पलट गया। इससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रेलर को सीधा किया गया। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।बताया जा रहा है कि ट्रेलर सरायकेला से राजनगर की ओर जा रहा था। जर्जर पुलिया और डायवर्शन से बढ़ रहा खतरावर्तमान में नया पुलिया जर्जर होने के कारण दो महीने से मरम्मत कार्य चल रहा है। भारी वाहनों के लिए पुराने संकरे पुलिया से डायवर्शन बनाया गया है, जहां ढलान और बड़े गड्ढे होने के कारण ऐसी दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। डायवर्शन पर उड़ती धूल से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगों ने प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.