सराईकेला, जुलाई 14 -- सरायकेला। राजकीय प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (नृपराज) सरायकेला में मंगलवार को झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना सह 'उन्नति का पहिया' के तहत 8वीं कक्षा के 103 छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा मुख्य अतिथि रहे, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं जिला परिषद सदस्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। यह ...