सरायकेला में सदर अस्पताल और पुलिस की बड़ी लापरवाही, बिना पोस्टमार्टम किए ही परिजनों को सौंप दिया शव
सराईकेला, जून 27 -- सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के मझला दावना डैम से बरामद धनु मार्डी उर्फ सूरज के शव को बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंपे जाने का मामला तूल पकड़ गया है। मृतक की मां सिद्धांतो मार्डी ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया और एसपी से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद शनिवार को सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने शव का पुनः पोस्टमार्टम किया। हालांकि अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी ने प्रारंभिक रिपोर्ट साझा करने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि पहले मेडिकल टीम उपलब्ध नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। यह भी पढ़ें- डैम से युवक का शव मिलने से गांव में फैली सनसनी, दो दिन से था लापता सूरज 24 जून से लापता था और शुक्रवार को उसका शव डैम से बरामद हुआ था। शव पर कई चोट के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.