सराईकेला, जनवरी 24 -- सरायकेला । श्री श्याम महोत्सव के 11 वां वार्षिकोत्सव पर शनिवार को श्री श्याम मित्र मंडली द्वारा भव्य निशान यात्रा निकाली गई । निशान यात्रा धर्मशाला स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकल कर कालूराम चौक से होते हुए संजय चौक तक गई । वहां से गैरेज चौक होते हुए थाना चौक पहुंची तथा थाना चौक से होते हुए बस स्टैंड व पट्टनायक चौक होते हुए जेल रोड स्थित देहरुडीह गांव में प्रस्तावित श्री श्याम भूमि तक पहुंची । इससे पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर श्री श्याम की मृति भव्य रथ में बैठाया गया तथा पूरे सरायकेला शहर में निशान यात्रा के रूप में निकाला गया ।इस अवसर पर मनोज चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, प्रदीप कुमार चौधरी, राजेश कुमार साहू, जनक राज गोयल, शम्भूनाथ अग्रवाल, विमल चौधरी, संतोष चौधरी, सीतारामजी अरुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.