सरायकेला में मंईयां सम्मान और पेंशन योजना का भौतिक सत्यापन शुरू
सराईकेला, मई 12 -- सरायकेला, संवाददाता। जिले में मंईयां सम्मान योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहें और अपात्रों की पहचान हो सके।सोमवार को हंसाहुंडी स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगाकर पेंशन योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। प्रशासन ने सुचारू कार्य के लिए हर वार्ड में दो-दो दिनों का शिविर निर्धारित किया है। इससे पूर्व सरायकेला टाउन हॉल में वार्ड संख्या 5 और 6 के लिए सफल शिविर आयोजित किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- सरायकेला में मईया सम्मान और पेंशन योजना का भौतिक सत्यापन शुरू दूसरी ओर गम्हारिया प्रखंड में यह अभियान 11 मई से शुरू होकर 8 जून तक चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.