सरायकेला में बदला मौसम का मिजाज, दोपहर की हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
सराईकेला, मई 27 -- सरायकेला । सरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर लगभग 12 बजे से आसमान में काले बादल उमड़ने लगे, जिसके बाद हुई हल्की-हल्की बारिश ने लोगों को दिनभर की चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत दिलाई।इस बदलते मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से परेशान स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद सुहाने हुए मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग दोपहर के समय भी अपने घरों से बाहर निकल आए। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह हल्की बारिश धूल-मिट्टी से निजात दिलाने और वातावरण को ठंडा करने में मददगार साबित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.