सरायकेला में पेयजल संकट पर नगर पंचायत सख्त, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण में मिलीं कई गंभीर खामियां
सराईकेला, जून 18 -- सरायकेला। नगर क्षेत्र में पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अगुवाई में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) का संयुक्त निरीक्षण किया गया।मोटर जलने और तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति मात्र 2 एमएलडी रह गई है, जबकि क्षमता 5 एमएलडी है। निरीक्षण में स्विच पैनल, रिले व सुरक्षा उपकरणों की खराबी, रखरखाव की कमी तथा लंबित कार्य सामने आए।नगर पंचायत, पीएचईडी और जुडको की संयुक्त टीम ने पीएचईडी अधिकारियों को तत्काल सुधार, नियमित मेंटेनेंस और लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उपस्थित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष अविनाश कवि, विभिन्न पार्षद व अभियंता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.