सरायकेला में पीडीएस संघ की जिला स्तरीय बैठक 29 को
आदित्यपुर, जून 28 -- गम्हरिया। जिला जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ की ओर से 29 जून को सरायकेला जिला मुख्यालय के समक्ष बैठक होगी। बैठक में सभी प्रखंडों के दुकानदार एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सभी महिला समिति के सदस्यों को उपस्थित रहने की अपील की गई है। यह जानकारी पीडीएस संघ के जिलाध्यक्ष फुलकांत झा ने दी। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी 24 जून को उपायुक्त को दे दी गई है। बैठक में संगठन से संबंधित कई जानकारी दी जाएगी। विगत 18 जून को ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में लिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी भी साझा की जाएगी। साथ ही, पीडीएस से जुड़ी विभिन्न मांगों के समर्थन में उपायुक्त के माध्यम से खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.