सराईकेला, मार्च 8 -- सरायकेला, सवांददाता । नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने शनिवार को विद्युत विभाग के गुड़ियाडीह सब स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता के साथ बैठक की। बैठक में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। चौधरी ने 30 दिनों के अंदर मेन लाइन और सर्विस लाइन के सभी वृक्षों की कटाई, सबस्टेशन सेंटर की सफाई, सबस्टेशन सेंटर में ब्रेकर बदलवाने, वर्तमान ओपन मेन 11000/33000 एवं सर्विस लाइन के नीचे ट्रे लगाने, प्रत्येक मोहल्ले में लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित करने, एबी स्विच को 15 दिनों के अंदर लगवाने, बरसात के दिनों में नदी के अंदर डूबने वाले पोल को बाहर अधिष्ठापित करने, मीटर रीडिंग और काम समय पर उपलब्ध कराने, सभी ट्रांसफ...