सराईकेला, जुलाई 24 -- सरायकेला। सरायकेला में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा नौ दिवसीय भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव घुरती रथयात्रा (बाहुड़ा यात्रा) के साथ संपन्न हो गया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के साथ शुक्रवार शाम 5 बजे गुंडिचा मंदिर स्थित मौसीबाड़ी से नगर भ्रमण के लिए निकले। इस दौरान हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के गगनभेदी जयघोष के बीच भगवान के रथ को खींचकर बड़दांड तक पहुंचाया। भगवान जगन्नाथ अब बड़दांड में विश्राम करेंगे और भक्तों के बीच रह कर उन्हें दर्शन देंगे। शनिवार को भगवान का रथ जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगा, जहां वे पुनः गर्भ गृह में विराजमान होंगे। यह भी पढ़ें- Dumka News: इस्कॉन दुमका में श्रीजगन्नाथ महोत्सव संपन्न, निकली उल्टा रथ यात्रा घुरती रथयात्रा के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बी...