सरायकेला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, एमजीएम रेफर
सराईकेला, जून 18 -- सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के चाईबासा रोड स्थित हंसाहुडी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पहाड़पुर निवासी नारायण सिंह गोडसोरा (22) और गणेश रंजन पाडेया (18) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक हंसाहुडी स्थित अपनी मौसी के घर से बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया। वाहन चालक फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.