सराईकेला, मई 27 -- सरायकेला। बकरीद के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर सरायकेला मंडल कारा में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए देर रात बड़ी तलाशी अभियान चलायी गयी। बीते सोमवार देर रात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जेल में औचक छापेमारी की। छापेमारी टीम का नेतृत्व एसडीओ अभिनव प्रकाश और मुख्यालय डीएसपी दुशरु वानसिंह कर रहे थे। अभियान में सीओ सुषमा सोरेन और कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार शामिल थे। मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों की टीम आधी रात को अचानक मंडल कारा में प्रवेश की। जिससे जेल प्रशासन और बंदियों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- सरायकेला मंडल कारा में आधी रात को औचक छापेमारी, आगामी बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट टीम ने जेल के भीतर सभी 14 वार्डों को खंगाला और वहां तलाशी...