सरायकेला मंडल कारा में आधी रात को औचक छापेमारी, आगामी बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट
सराईकेला, मई 26 -- सरायकेला । आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर सरायकेला मंडल कारा (जेल) में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए देर रात एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया। सोमवार की देर रात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने जेल में औचक छापेमारी की। इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी टीम का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश और मुख्यालय डीएसपी दुशरु उरांव कर रहे थे। इस अभियान में सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, अंचलाधिकारी सुषमा सोरेन और कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार भी मुख्य रूप से शामिल थे। मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों की टीम ने आधी रात को अचानक मंडल कारा में प्रवेश किया, जिससे जेल प्रशासन और बंदियों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- विहिप ने झारखंड गौवंशीय पशुओं की हत्या निषेध अधिनियम 200...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.