सराईकेला, जुलाई 20 -- सरायकेला। सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को सरायकेला मंडल कारा का संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई शीर्ष अदालत द्वारा 'शुकन्या शांथो बनाम यूनियन ऑफ इंडिया' तथा भारत की जेलों में भेदभाव के मामले में' जारी गाइडलाइंस के तहत की गई है। इस विशेष निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कारागार के भीतर कैदियों के बीच किसी भी स्तर पर जाति आधारित भेदभाव, पृथक्करण या अन्य कोई भी अमानवीय व भेदभावपूर्ण व्यवस्था लागू न हो। अदालत के सख्त रुख के बाद प्रशासन जेल परिसर के भीतर समानता और मानवाधिकारों को लागू करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिखा। यह भी पढ़ें- जेल अदालत, विधिक जागरूकता और मेडिकल कैंप आयोजितनिरीक्षण दल का नेतृत्व इस महत्वपूर्ण संयुक्त निरीक्षण दल का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्याय...