सराईकेला, मार्च 13 -- सरायकेला। झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर गुरुवार को सरायकेला बार एसोसिएशन में मतदान की प्रक्रिया गहमागहमी माहौल में संपन्न हुई। सुबह 10 बजे से शुरू हुए मतदान में अधिवक्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शाम को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक 70 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। एसोसिएशन के पंजीकृत 234 मतदाताओं में से 164 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद की। मतदान केंद्र पर सुबह से ही अधिवक्ताओं की कतारें देखी गईं और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। चुनाव को लेकर सरायकेला बार एसोसिएशन में मतदान केंद्र बनाया गया था। जिसमें सुबह 10 बजे ही अधिवक्ताओं ने मतदान को लेकर जोश देखा गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.