सराईकेला, अप्रैल 7 -- सरायकेला,संवाददाता। सरायकेला पुलिस लाइन में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई, एसपी मुकेश कुमार लुणायत, एसडीपीओ समीर सवैया, परीक्ष्यमान डीएसपी पूजा कुमारी समेत विभिन्न थाना के प्रभारी, पुलिस कर्मी और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। अधिकांश लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक प्रस्तुति दी। आसपास गांवों के सैकड़ों लोग इस सांस्कृतिक अनुष्ठान में शामिल हुए। इस दौरान बाहा बोंगा के सभी रश्मों को निभाया गया। दिऊरी की ओर से अखाड़ा के बीच गाड़े गए साल की डाली के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बाहा बोंगा सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर बाहा बोंगा में आए लोगों ने पारंपरिक तरीके से अपने-अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.