सराईकेला, फरवरी 23 -- सरायकेला/आदित्यपुर: झारखंड नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के तीन प्रमुख निकायों में मतदान का शोर शाम 5 बजे थम गया। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी शाम 05:00 बजे के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, पूरे जिले में कुल 62.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सबसे दिलचस्प मुकाबला सरायकेला नगर पंचायत में देखा गया, जहाँ मतदाताओं ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।सरायकेला नगर पंचायत मतदान के प्रति सबसे अधिक जागरूकता देखी गई। 74.86% वोटिंग यह दर्शाती है कि यहाँ के लोगों ने स्थानीय मुद्दों पर मुखर होकर मतदान किया है।आदित्यपुर में 56.06% मतदान हुआ। शहरी क्षेत्र होने के बावजूद यहाँ दोपहर के बाद मतदान में काफी तेजी देखी गई।कपाली में 57.38% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहाँ कई बूथों पर शाम 5 बजे तक लंबी क...