सराईकेला, मार्च 17 -- सरायकेला । सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी 11 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को जिला समाहरणालय सभागार में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर उपायुक्त के साथ डीआरडीए निदेशक सह निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन और राजनगर बीडीओ मलय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत की और जनप्रतिनिधियों को उनके उत्तरदायित्वों की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के बाद उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे जनभावनाओं के अनुरूप नगर के विकास ...