सराईकेला, मार्च 17 -- सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को होना निर्धारित है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सरायकेला नगर पंचायत में 11 वार्ड सदस्य हैं। जिसमें से कोई भी सदस्य इस पद के लिए नॉमिनेशन कर सकते हैं। सरायकेला में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इस दौड़ में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी के करीबी माने जाने वाले अविनाश कवि की पकड़ मजबूत मानी जा रही है। उनके पक्ष में 6 वार्ड सदस्यों का समर्थन होने का दावा किया जा रहा है। जबकि वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य उत्तम कुमार महांती का भी उपाध्यक्ष के दौड़ में नाम सामने आ रहा है। इधर जिला प्रशासन ने भी चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। सुबह 10 से 10.55 बजे तक सभी वार्ड सदस्य व अध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी। 11 से 11.15 बजे तक उपाध्यक्ष के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.