सराईकेला, मार्च 18 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद को लेकर मंगलवार को हुए चुनाव में वार्ड-8 के पार्षद अविनाश कवि निर्विरोध चुन लिये गये। इस चुनावी प्रक्रिया में अंतिम समय तक अनिश्चितता बनी रही, पर नामांकन वापसी के आखिरी क्षण में पासा पूरी तरह पलट गया।उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने तक मैदान में दो मुख्य दावेदार थे। वार्ड-8 से अविनाश कवि और वार्ड-1 से उत्तम कुमार महांती थै। दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी ओर से पूरा जोर लगा रखा था। हालांकि, जैसे ही नामांकन वापसी का समय करीब आया माहौल पूरी तरह बदल गया। अविनाश कवि के पक्ष में पार्षदों की एकजुटता देख उत्तम कुमार महांती ने पीछे हटने का फैसला किया। उन्होंने समय सीमा समाप्त होने से महज तीन मिनट पहले सुबह 11.57 बजे अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापसी का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.