सराईकेला, मार्च 17 -- सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से चल रही राजनीतिक खींचतान का अंत आखिरकार एक नाटकीय घटनाक्रम के साथ हुआ। वार्ड संख्या आठ के पार्षद अविनाश कवि को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। इस चुनावी प्रक्रिया में अंतिम समय तक अनिश्चितता बनी रही, लेकिन नामांकन वापसी के आखिरी क्षणों में पासा पूरी तरह पलट गया। अंतिम तीन मिनट में बदला फैसलाशुक्रवार को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने तक मैदान में दो मुख्य दावेदार थे-वार्ड संख्या आठ से अविनाश कवि और वार्ड संख्या एक से उत्तम कुमार महांती। दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी ओर से पूरा जोर लगा रखा था। हालांकि, जैसे ही नामांकन वापसी का समय करीब आया, माहौल पूरी तरह बदल गया। अविनाश कवि के पक्ष में पार्षदों का भारी समर्थन और एकजुटता देख उत्तम...