सरायकेला थाना परिसर में हवलदार के सम्मान में विदाई समारोह
सराईकेला, जून 2 -- सरायकेला। सरायकेला थाना में पदस्थापित हवलदार राकेश कुमार अपनी 39 वर्षों की लंबी पुलिस सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर रविवार की शाम को सरायकेला थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। हवलदार राकेश कुमार ने पूरे सेवाकाल के अंतिम 25 वर्ष जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनता की सेवा और सुरक्षा में बिताए। शनिवार को उनका सेवाकाल आधिकारिक रूप से समाप्त हुआ। जिसके बाद अगले दिन थाना परिवार की ओर से उनके सम्मान में विदाई समारोह रखा गया।विदाई समारोह के अवसर पर सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार समेत थाने के कई सब इंस्पेक्टर, सहायक अवर निरीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सरायकेला: 39 वर्षों की सेवा के बाद हवलदार राकेश कुमार सेवानिवृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.