सराईकेला, जून 11 -- सरायकेला। सरायकेला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। सरायकेला छऊ के जाने-माने युवा कलाकार कुना सामल का चयन संगीत नाटक अकादमी द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के लिए किया गया है। यह सम्मान देश के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों को उनकी कला साधना और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। सांस्कृतिक परंपरा और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान यह भी पढ़ें- सरायकेला के सुशांत महापात्र को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी सम्मान, छऊ मुखौटा कला को मिली राष्ट्रीय पहचानकुना सामल की उत्कृष्टता कुना सामल को यह पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट नृत्य शैली, कला के प्रति समर्पण और सरायकेला छऊ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उनके निरंतर प्रयासों क...