सराईकेला, जून 11 -- सरायकेला। सरायकेला छऊ नृत्य के संरक्षण और संवर्धन को लेकर प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राजकीय छऊ कला केंद्र में बंद पड़े नियमित प्रशिक्षण को पुनः शुरू करने और केंद्र के सफल संचालन को लेकर अहम बैठक एसडीओ सह कलाकेंद्र के सचिव अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कलाकारों और प्रशासन के बीच कलाकेंद्र की वर्तमान स्थिति और इसके विकास की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलाकारों की मांग बैठक के दौरान उपस्थित छऊ कलाकारों ने पुरजोर मांग रखी कि राजकीय छऊ कला केंद्र में नियमित प्रशिक्षण अविलंब शुरू किया जाए ताकि नई पीढ़ी को इस पारंपरिक कला को सीखने का अवसर मिल सके। कलाकारों ने कला केंद्र में वर्षों से रिक्त पड़े पदों को भरने और योग्य प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने का आग्रह किया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया कलाकारों की मां...