सरायकेला-खरसावां में बारिश से जनजीवन प्रभावित
सराईकेला, जुलाई 6 -- सरायकेला। सरायकेला और इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 से 48 घंटों से सक्रिय मानसून के कारण लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को दिनभर हुई इस बारिश के कारण सरायकेला के गैरेज चौक पर जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे यह इलाका किसी तालाब जैसा नजर आने लगा। इस मौसम का सबसे बुरा असर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ा। बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वे भारी बारिश के बीच छाता के सहारे स्कूल जाते दिखे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को जिले में कुल 13.5 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बूंदों ने दी राहत, दो दिन बाद झमाझम के आसार वहीं, पूरे जिले में सबसे ज्यादा बारिश नीमडीह प्रखंड में रिकॉर्ड की गई, जहाँ 79.8 मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.