सरायकेला-खरसावां के छऊ दल भोपाल रवाना
चक्रधरपुर, मई 27 -- चक्रधरपुर। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग़ लेने के लिए सरायकेला छऊ एवं खरसावां शैली का दल मंगलवार को रवाना हुआ। ये दल चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से टाटा -इतवारी एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना हो गए। छऊ गुरु तपन पटनायक ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य के भारत भवन भोपाल में 28 मई को होनेवाली राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। 28 मई को सरायकेला शैली के दल एबं खरसावां शैली के दल के कलाकार दवारा छऊ की प्रस्तुति देंगे। विशेष बात यह कि महिला कलाकर भी छऊ नृत्य प्रस्तुत देंगी। यह भी पढ़ें- पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता गवर्निंग बॉडी के तपन हुए सदस्य मनोनीत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.