सराईकेला, मई 6 -- सरायकेला, संवाददाता। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, दुवानसाई में ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सब्जी खेती का 12 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मई (सोमवार) से आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के अनुसार, यह प्रशिक्षण विशेष रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के 18 से 50 वर्ष के बीच की उम्र वाले जरूरतमंद युवक एवं युवतियों के लिए है। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रायोजित है शिविर पूरी तरह निशुल्क है। प्रशिक्षण 12 दिनों तक सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। प्रशिक्षण के दौरान भोजन, आवास (छात्रावास), कॉपी-किताबें और ड्रेस संस्थान की तरफ से पूरी तरह निःशुल्क दी जाएगी। यह भी पढ़ें- सरायकेला-खरसावां: पीएनबी आरसेटी में 11 मई से सब्जी खेती का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.