सराईकेला, अप्रैल 9 -- सरायकेला । उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी, सरायकेला- खरसावाँ नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय सभागार, सरायकेला में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारी तथा नामित फील्ड ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर एमड़ी तासिकुर रहमान एवं अविनाश ठाकुर द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान कर उनकी शं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.