सराईकेला, अप्रैल 12 -- सरायकेला। उभरते सितारे प्रियांगशु दत्ता ने एक बार फिर अपनी गायकी का लोहा मनवाया है। इंडियन आइडल सीजन-15 के फाइनलिस्ट रहे प्रियांगशु ने लोकप्रिय गीत तुम क्या मिले को अपने अंदाज में पेश किया तो सरायकेला के संगीत प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए। कोलकाता से ताल्लुक रखने वाले प्रियांगशु दत्ता ने बहुत कम समय में खुद को एक गायक, संगीतकार और गीतकार के रूप में स्थापित किया है। इंडियन आइडल के मंच पर उनके तुम क्या मिले जैसे प्रदर्शनों ने यह साबित कर दिया है कि वे आने वाले समय में भारतीय संगीत जगत के एक बड़े सितारे हो सकते हैं। सरायकेला के युवा संगीतकारों के लिए प्रियांगशु प्रेरणा बन गए हैं। तुम क्या मिले गाने की लोकप्रियता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सुरीलापन और मधुर संगीत आज भी लोगों के दिलों को छूने का सबसे प्रभावी तरीका है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.