सराईकेला, अप्रैल 21 -- सरायकेला, संवाददाता। नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में सरायकेला के समग्र विकास के लिए मास्टर प्लान बनाने को कंसल्टेंसी नियुक्त करने समेत कई प्रस्ताव पारित किये गये। वहीं, कई राहत की घोषणा की गयी। नगरवासियों को राहत देते हुए टाउन हॉल का किराया 65,000 रुपये से घटाकर 40,000 रुपये, विवाह भवन का किराया 25,000 रुपये से घटाकर 20,000 रुपये तथा सामुदायिक भवन का किराया 3,000 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये किया गया। इसके अतिरिक्त सेप्टिक टैंक क्लीनिंग गाड़ी का शुल्क 5,500 रुपये से घटाकर 3,000 रुपये कर दिया गया।नपं सभाकक्षा में अध्यक्ष मनोज चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक मेंशहर की परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाओ और यातायात व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा इसके तहत रांची, जमशेदपुर एवं रेलवे स्टे...